फोटो
भारत को जानो प्रतियोगिता में अनंत-आयुष्मान अव्वल
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा की ओर से अंतर-विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा ने भारत के समृद्ध ज्ञान विज्ञान के बारे में बताया। जूनियर वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के अनंत तिवारी व आयुष्मान पाणिग्रही ने प्रथम स्थान, सीआरआर मॉडर्न स्कूल के अद्वैत दीक्षित व अंशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान औरमॉडर्न स्कूल, डेल्टा 1 की नौश्री व वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ग्रेड्स इंटरनेशनल के निर्वाण काला व रुद्रांश झा ने प्रथम, ग्रेनो वर्ल्ड स्कूल के शिवांश शर्मा व भूमि सिंह ने द्वितीय तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की जीनल पुडुलिया व ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम आगामी 16 को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कवित बंसल, अतुल भार्गव, मुक्ता अग्रवाल, प्रो. विवेक कुमार, राजेंद्र सोनी, समेत शामिल रहे। ब्यूरो