नोएडा के सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में चाइना कट चौराहे के पास एक वर्ष की बच्ची को एक अज्ञात उठाकर ले गया। इस मामले में बच्ची की दादी ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को ले जाता हुआ दिखा है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को सेक्टर-18 की ओर ले जाते हुए दिखा है।
बिहार के भोजपुर की केसरी देवी नोएडा के अट्टा गांव में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह चाइना कट पर अपनी एक साल की नातिन मीरा को लेकर भीख मांग रही थी। उसने बच्ची को चौराहे के किनारे बूथ पर अकेला छोड़ दिया और भीख मांगते-मांगते महिला दूर निकल गई।
विज्ञापन
जब वह लौटकर बूथ के पास आई तो बच्ची वहां नहीं थी। बच्ची को रोता देख एक व्यक्ति उसे बूथ से उठाकर ले गया। महिला ने बच्ची के लापता होने की पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।