नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद के वेव सिटी स्थित सेक्टर-11 के केएकेएक्स एरिना में 28 और 29 नवंबर को ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसमें नोएडा के खिलाड़ी भी पंजीकरण कराकर प्रतिभा दिखा सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन स्थल पर बैडमिंटन के लिए पांच कोर्ट की सुविधा उपलब्ध है।