फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 68 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 68 लाख ठगे
विज्ञापन

साइबर जालसाजों ने एप डाउनलोड करवाकर दिखाया था मुनाफा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-128 निवासी बुजुर्ग से साइबर जालसाजों ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को शेयर मार्केट का जानकार बताते हुए जल्द ही कई गुना मुनाफा दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन

एक डमी एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर रकम ट्रांसफर करवाई। एप पर इस रकम के बदले तेजी से मुनाफे के साथ रकम दिख रही थी। एप पर 5 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया जा रहा था। पीड़ित ने जब यह रकम निकालने की कोशिश की तो ठग और निवेश का दबाव बनाने लगे। संदेह होने पर ठगी की जानकारी हुई।शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-128 जेपी विशटाउन निवासी जैयश जगदीश पटेल पूर्व में कारोबार करते थे। अब सोसाइटी में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 22 जुलाई को उनके पास कथित प्रणिती जैन नाम की महिला ने संपर्क किया था। उसने खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताया था फिर अपने प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर शेयर बाजार में कई गुना मुनाफा कमवाने का दावा किया था। जैयश ने बातों में आकर पंजीकरण कर निवेश करना शुरू किया। उन्होंने आठ अगस्त तक 68 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप पर मुनाफे के साथ रकम 5.99 करोड़ रुपये दिख रही थी। जमा पूंजी खत्म होने पर जैयश ने रकम निकालनी चाही तो ठगों ने और रकम निवेश करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रकम का 15 प्रतिशत कैपिटल गेन और 5 प्रतिशत सर्विस चार्ज के रूप में जमा करने के लिए कहा गया। इस पर जैयश को संदेह हुआ तो उन्होंने असमर्थता जताई। फिर साइबर जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठगों ने 68 लाख में से 41 लाख रुपये तमिलनाडु के वनथा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में ट्रांसफर कराए जबकि शेष रकम अन्य बैंक खातों में जमा कराई। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें