फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिटकॉइन में निवेश कराकर बुजुर्ग से 17.69 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने वैशाली के सेक्टर-तीन स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में रहने वाले 75 वर्षीय एमके कौशल से बिटकॉइन और क्रिप्टो करेंसी से विदेशों में निवेश करने का झांसा देकर 17 लाख 69 हजार 930 रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित एमके कौशल के अनुसार छह जून 2025 को उनके मैसेंजर पर सोनिया अग्रवाल नाम की महिला ने संपर्क किया। उन्होंने बताया कि एक साइट पर बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा पा रही हैं। उन्हें गत दिनों 15 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। बताया कि उनके चाचा के मित्र जो बिटकॉइन और क्रिप्टो स्टेबलकॉइन के वित्तीय विशेषज्ञ हैं उनके सुझाव पर ही वह निवेश कर रही हैं। सोनिया अग्रवाल ने एमके कौशल को भी अपने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। जहां उनकी बातचीत संजीव भटनागर से हुई। उन्होंने बताया कि वह पहले ट्रेड पर कमीशन नहीं लेंगे लेकिन अन्य पर लाभ का 30 प्रतिशत बतौर कमीशन देना होगा। पीड़ित के अनुसार उन्होंने साइबर ठगों के कहने पर 16 बार में 17,69,930 रुपये ट्रांसफर किए। एडीसीपी पीयूष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें