फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को फिर चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को फिर चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

- हर ब्लॉक में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को करेंगे प्रेरित, शिक्षा से वंचित बच्चों का होगा चिन्हांकन
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एक बार फिर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉक में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और उन्हें अपने बच्चों का दाखिला नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही ऐसे बच्चों का भी चिह्नांकन किया जाएगा जो अभी तक स्कूल से बाहर हैं या किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के दौरान शिक्षक अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। इनमें निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शामिल है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता बढ़ने से अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराएंगे। अभियान के दौरान शिक्षकों की टीम प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवारों से संवाद करेगी। इस दौरान विद्यालय से बाहर बच्चों की सूची तैयार की जाएगी और उनके अभिभावकों को नियमित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों तक पहुंच बनाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घर घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए सभी शिक्षकों और अधिकारियों की तैनाती चारों ब्लॉक में की गई है।
- राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें