फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सही मतदाता सूची से मजबूत होगा लोकतंत्र

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पूर्व मंत्री अशोक कटारिया। 
विज्ञापन
कोसीकलां। पूर्व मंत्री और भाजपा जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि सही मतदाता सूची हो और उस सूची में सही वोट बने हों। एसआईआर से यह कार्य आसान हो जाएगा। बीएलए को इस बात का ध्यान रखना है कि प्रत्येक परिवार में 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति का वोट बन जाए और मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा न हो।
विज्ञापन

बुधवार को अग्रसेन नगर में भाजपा के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा जिला प्रभारी कटारिया ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि व्यापक घर-घर जनसंपर्क एवं सक्रिय हस्तक्षेप आवश्यक है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सामूहिक रूप से काम करें। कहा कि यह पार्टी की चुनावी तैयारी की दृष्टि से अति आवश्यक कार्य है। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए।
बैठक में कमल किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाए। इस अवसर पर मंडल संयोजक सौरभ जैन, दीपक बडगुजर, वीरेंद्र सिंह, विनय उपाध्याय, वीरेंद्र कटारा, सूरजपाल, मुरारीलाल, दयाराम, नरसिंह पौनिया, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें