फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली जोडिएक में बढ़े मेंटेनेंस और पेनल्टी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। रखरखाव शुल्क बढ़ाने और विरोध करने वाले निवासियों पर पेनल्टी लगाने के मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने एओए को नोटिस जारी किया है। निवासी गौरव असाती के अनुसार एओए ने मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के साथ 500 रुपये की पेनल्टी लगानी शुरू कर दी थी। इसके खिलाफ निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क और पेनल्टी की वसूली पर फिलहाल रोक लगा दी है। एओए को 11 जून को जवाब सहित पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें