बसें पकड़ने के लिए डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हैं यात्री
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। परी चौक से यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइंट पर पहुंचने के लिए लोगों को पैदल ही जाना पड़ता है। दिल्ली, नोएडा समेत अन्य स्थानों से यमुना एक्सप्रेस-वे से लंबी रूट पर जाने वाली बसें जीरो पाइंट से ही निकल जाती हैं। उनका परी चौक या अंसल मॉल के सामने कोई ठहराव नहीं हैं। नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऑटो चलने प्रतिबंधित है। इसीलिये बसें पकड़ने के लिए यात्री यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट तक पैदल ही जाना पड़ता है। वहीं बस चालक लोगों को एक्सप्रेस-वे पर ऊपर ही उतार कर सीधे नोएडा चले जाते हैं। यात्री प्लाई ओवर से नीचे उतरकर पैदल ही परी चौक तक पहुंचते है। यात्री राहुल ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते से अलीगढ़ समेत अन्य स्थानों के लिए जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके जीरो पाइंट पर पहुंचना पड़ता है।