फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस अभिरक्षा से फरार अमजद डोईवाला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल को गंगनहर में धक्का देकर पुलिस हिरासत से फरार हुए आरोपी अमजद उर्फ शहबाब को जीआरपी ने देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 26 अक्तूबर को रुड़की में गंगनहर पुल के पास से फरार होने के बाद आरोपी जंगल के रास्ते पैदल चलते हुए डोईवाला क्षेत्र पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




21 मार्च को सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद जाने के मामले में जीआरपी ने 26 अक्तूबर को आरोपी अमजद उर्फ शहबाब निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर रुड़की को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को गंगनहर पुल के समीप माल बरामदगी के लिए लेकर गई थी। फरार होने के बाद जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी के नेतृत्व में जीआरपी और जीआरपी एसओजी की टीमें संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। 31 अक्तूबर की रात को उसे डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथकड़ी और रस्सी भी बरामद कर ली है। पुलिस टीम में एसओ रचना देवरानी, उपनिरीक्षक प्रीति सैनी, एएसआई अतुल चौहान, कांस्टेबल सोनू कुमार, जाहुल हसन, आशीष कुमार, संदीप कुमार, मुनेश कुमार, सुनील कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल अरविंद रावत, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें