नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित देवभूमी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को रामाज्ञा एथेना इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने एसटी थॉमस स्कूल इंदिरापुरम को सात विकेट से हराया। एसटी थॉमस स्कूल इंदिरापुरम टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 140 रन का स्कोर खड़ा किया था। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 21 रन की पारी और तीन विकेट लेने के लिए शौर्या को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में जेबीएम ग्लोबल स्कूल ने कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को सात विकेट से हराया। कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाया था। जवाब में जेबीएम ग्लोबल स्कूल ने 14.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 43 रन की पारी और दो विकेट लेकर रुद्रांश ने मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया।