फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमित शाह लगाएंगे चार करोड़वां पौधा, 15 भवनों का उद्घाटन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह लगाएंगे चार करोड़वां पौधा, 15 भवनों का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुत्याना गांव के पास स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पहुंचेंगे। वह यहां चार करोड़वां पौधा लगाएंगे। अमित शाह सीआरपीएफ के आठ विभिन्न परिसर में 15 नवनिर्मित भवनों का भी ई-उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारिक दिन भर तैयारियां में जुटे रहे। वहीं, कैंप में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वर्ष 2020 से 2022 में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस वर्ष सीआरपीएफ के लिए 1.5 करोड़ पौधारोपण का सामूहिक लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूरा होने पर पौधारोपण की संख्या पांच करोड़ हो जाएगी। अमित शाह शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में चार करोड़वां पौधा लगाकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। अहम है कि 12 जुलाई 2020 को गृह मंत्री ने यह अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें