फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीलंका में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अमित, हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। श्रीलंका में 19 और 20 नवंबर को आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम का हिस्सा रहे ग्रेटर नोएडा के बिसरख निवासी अमित कुमार के 26 नवंबर को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के साथियों, प्रशिक्षकों और परिजनों को दिया। उन्होंने मुख्य कोच जसवंत सिंह के मार्गदर्शन के साथ एस्पायर एंड अचीव फाउंडेशन, शिव नादर विश्वविद्यालय और सुलक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें