यमुना सिटी (संवाद) । गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने छात्र संसद के साथ मिलकर छात्र संसद इंडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं को देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विशेषज्ञों से संवाद का मंच देना है। पहले दिन भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर चर्चा हुई। इसमें 800 विद्यार्थियों ने रंजीत बजाज से सीधे सवाल पूछे। कॉन्क्लेव में सार्वजनिक जीवन, खेल और मीडिया से जुड़े विषयों पर मुख्य भाषण, चर्चा और प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किए गए।