मनसे की धमकी के बावजूद अमित जानी पहुंचे मुंबई
रबूपुरा (संवाद)। सीमा हैदर पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का पोस्टर लांच करने के लिए प्रोड्यूसर अमित जानी व उनकी टीम रविवार को मुंबई पहुंच गई। मनसे नेता की धमकी के बावजूद अमित जानी सोमवार को जुहू स्थित सन एंड सेंड होटल में फिल्म का पोस्टर लांच करेंगे। अमित जानी ने कहा कि उन्हें कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से होटल लाया गया। होटल में भी पुलिस व सीआईडी तैनात है। उन्होंने कहा कि मनसे ने फिल्म की स्कि्रप्ट लिखे जाने से पहले ही विवाद खड़ा किया है। अगर राज ठाकरे को स्टोरी पता चलेगी तो वह खुशी से झूम उठेंगे। उन्होंने कहा कि वह मनसे की धमकी से नहीं बल्कि हिंदू एकता के टूटने से डरते हैं। इधर, सोशल मीडिया पर साध्वी प्राची का बयान वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तान से आई है। पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है और दुश्मन कभी अपना नहीं हो सकता।