फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित चौधरी का जिला पंचायत चेयरमैन बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत चेयरमैन पद पर भाजपा के अमित चौधरी का निर्विरोध चुना जाना करीब-करीब तय हो गया है। नामांकन दाखिल करने के दिन शनिवार को सिर्फ उन्होंने ही पर्चा भरा। इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्र की जांच की गई। 29 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दोपहर तीन बजे के बाद परिणाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश करने से पहले तीन स्तरीय बैरिकेडिंग की गई थी। शनिवार दोपहर 2 बजे चेयरमैन पद के लिए भाजपा के अमित चौधरी पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनके प्रस्तावक के रूप में ग्राम दतावती निवासी ब्रजेश और अनुमोदक के रूप में मोहिनी मौजूद थीं। अमित ने रिटर्निंग अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके समर्थकों को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया था। मौके पर एसीपी पीपी सिंह और उपजिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी समेत पीएसी, एलआईयू अधिकारी भी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें