फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हंगामे के बीच मंडी समिति ने की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल सब्जी मंडी में सोमवार को मंडी समिति ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। मंडी में बुल्डोजर चलते ही व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन व्यापारियों व रेहड़ी-ठेली वालों से वसूली करने के लिए इस तरह के दबाव बना रहा है। व्यापारियों ने मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा के कार्यालय का चार घंटे तक घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

साहिबाबाद मंडी में सोमवार सुबह दस बजे से पहले ही प्रशासन व पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंचनी शुरू हो गई। मंडी में मौजूद रेहड़ी पटरी वालों को हटाया गया। इस दौरान दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को तोड़ गिराया गया। जैसे ही बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने व उनका सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई तो सभी व्यापारी व आढ़ती एकत्रित हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानदार व रेहड़ी-ठेले वाले भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने गलत तरीके से वसूली करने का आरोप लगाते हुए मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी प्रशासन द्वारा यहां वसूली के लिए दलाल रखे गए हैं, जो आए दिन विभिन्न काम कराने के नाम पर रुपयों की मांग करते हैं। वहीं, मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा व सभापति संतोष उपाध्याय की व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सभी व्यापारियोें की समस्याएं सुनीं। साथ ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मंडी सभापति संतोष उपाध्याय ने व्यापारियों के सभी महत्वपूर्ण बिंदू को ध्यान में रखते हुए नियम के अनुसार समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें