फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विरोध के बीच जीडीए ने राजेंद्र नगर में ढहाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
राजेन्द्र नगर सेक्टर तीन में अवैध निर्माण पर कार्यवाई करती जीडीए की टीम। स्रोत जीडीए
विज्ञापन
साहिबाबाद। जीडीए प्रर्वतन जोन-7 की टीम ने बृहस्पतिवार को राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में भूखंड संख्या-8ए, 17 ए पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हुए निर्माण को तोड़ गिराया। कार्रवाई के दौरान भू स्वामी व अन्य लोगों काफी हंगामा किया। इन्हें पुलिस बल के सहयोग से शांत कराया गया। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भू-स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्हें अपनी बात रखने का भी मौका दिया गया लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें