फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता में चमके अमरदीप मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



-अमेरिका, साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के गोल्फरों संग हुआ मुकाबला
-दूसरे स्थान पर रहकर जीता 10 लाख रुपये का इनाम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अहमदाबाद में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के तत्वावधान में 4 से 8 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह टूर्नामेंट अहमदाबाद स्थित गोल्फ कोर्स पर खेला गया, जिसमें अमेरिका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका, कनाडा और भारत के शीर्ष स्तर के 126 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अमरदीप मलिक ने दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।


शहर के प्रतिभाशाली गोल्फर अमरदीप मलिक ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान अपने नाम किया। बेहतरीन खेल और मजबूत मानसिक संतुलन के दम पर उन्होंने अमेरिका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत दुनिया के अनुभवी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। उपविजेता बनने पर उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। चार दिनों और चार राउंड में खेले गए इस मुकाबले में अमरदीप का खेल हर दिन चर्चा का विषय बना रहा। पहले दिन उन्होंने -3 का स्कोर बनाकर लीडरबोर्ड में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे दिन उनका प्रदर्शन और दमदार रहा, उन्होंने -7 का स्कोर बनाया और -10 के कुल स्कोर के साथ सोलो लीडर बन गए। तीसरे दिन उन्होंने स्थिर खेल दिखाते हुए लेवल पार का स्कोर किया, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। चौथे और अंतिम दिन प्लस 1 का स्कोर करने के बाद उनका कुल स्कोर -9 रहा और वह टूर्नामेंट में उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गोल्फरों में उत्साह
अहमदाबाद में हुई अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिता में अमरदीप के शानदार प्रदर्शन से पूरा शहर गदगद है। गोल्फ कोच का मानना है कि अगर इसी तरह उनका प्रदर्शन जारी रहा तो आने वाले समय में वह कई अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें