फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमर उजाला 15 नंवबर को कराएगा भूले-बिसरे खेलों की प्रतियोगिता

विज्ञापन
पिछले वर्ष भूले बिसरे खेल में स्कूली बच्चों ने जमकर दिखाया था जोश। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। क्रिकेट, हॉकी और ऑनलाइन गेम के दौर में लट्टू, कंचे, गुलेल, तीरंदाजी, रस्सी कूद, सिकड़ी और खो-खो जैसे खेल कहीं गुम से हो गए हैं। अमर उजाला इन खेलों की दुनिया एक बार फिर से जीवंत करने जा रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 नवंबर को भूले-बिसरे खेलों की इस प्रतियोगिता में एंट्री निशुल्क है। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीते दौर के इन खेलों की प्रतियोगिता आयोजित करने में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन सहयोग कर रहा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराने वाले स्कूलों में भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन की टीम प्रशिक्षण भी देगी। एंट्री कराने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। पंजीकरण के साथ ही 31 अक्तूबर तक विद्यालयों को अपने यहां से खेल और उसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची उपलब्ध करानी होगी। मुख्य रूप से रस्सीकूद, सिकड़ी, स्लो साइकलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी और कबड्डी की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनके साथ ही लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, गुलेज, गुट्टक ओर पतंगबाजी का प्रदर्शन होगा। इनके अलावा कलारीपयट्टू, योग, मुग्दर और मलखंड का भी विशेष प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन




एंट्री के लिए संपर्क करें- 7617566164

आयोजन स्थल - केडी सिंह बाबू स्टेडियम

दिनांक - 15 नवम्बर, 2025

समय- सुबह 9 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें