- खराब लाइटों के कारण चौराहों पर लग रहा था जाम, खबर प्रकाशित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने लिया संज्ञान
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ट्रैफिक पुलिस ने दुरुस्त करा दिया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 से सेक्टर 62 तक विभिन्न चौराहों की ट्रैफिक लाइटें सही करा दी गई हैं। इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, सेक्टर 58 और सेक्टर 62 के निवासियों ने शिकायत की थी कि इलाके की अधिकतर ट्रैफिक लाइटें खराब होने से चौराहों पर जाम लग रहा है। इसके कारण लोगों को अपने घर से कार्यस्थल तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा था। वहीं, चौराहों पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों के आमने-सामने आने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित चौराहों की खराब लाइटों को ठीक कराया। इससे वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अब्बास अली ने बताया कि सेक्टर 58 और सेक्टर 62 की अधिकतर ट्रैफिक लाइटें दुरुस्त करा दी गई हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एहतियात के तौर पर ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, ताकि जाम की स्थिति बनने पर तत्काल व्यवस्था संभाली जा सके। जिन स्थानों की लाइटें ठीक कराई गई हैं, उनमें सेक्टर 58 में वाटर टैंक के पास, सेक्टर 57-58 के नजदीक, सेक्टर 63 में स्टेलर पार्क के पास, बैंक ऑफ इंडिया के पास और सेक्टर 62 में सीएससी के नजदीक स्थित चौराहे शामिल हैं।
नोएडा। खबर का असर नोएडा सेक्टर 62 की जल गई लाइटें।
नोएडा। खबर का असर नोएडा सेक्टर 62 की जल गई लाइटें।
नोएडा। खबर का असर नोएडा सेक्टर 62 की जल गई लाइटें।
नोएडा। खबर का असर नोएडा सेक्टर 62 की जल गई लाइटें।