ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में बुधवार सुबह दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर जाम ने लोगों को काफी परेशान किया। नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हिंडन पुल से पहले नाला बनाने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण मिट्टी व निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी है। इस कारण रास्ता संकरी हो गया है। सुबह व्यस्त समय में वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण वहां जाम लग रहा है। बुधवार सुबह भी हिंडन पुस्ता से हल्दौनी कट के पास तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण पिछले कई माह से नाले का निर्माण करा रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। उससे अब जाम की समस्या बन रही है। प्राधिकरण को सड़क से निर्माण सामग्री व मिट्टी हटानी चाहिए। ब्यूरो