फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 120 वर्ग किमी क्षेत्र में बसेगा आगरा अर्बन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सेंटर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

- आगरा में प्रजेंटेशन के बाद गुरुग्राम की कंपनी को मिला काम
-ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार की, मिली महायोजना की जिम्मेदारी
-38 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण यमुना एक्सप्रेसवे के पास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) करीब 120 वर्ग किमी में आगरा अर्बन सेंटर का विकास होगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस के पास मौजूद 38 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए महायोजना बनाने का काम यीडा ने गुरुग्राम की कंपनी को सौंपा है। मंगलवार को आगरा में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में सीईओ अरुणवीर सिंह ने इस योजना का प्रजेंटेशन भी दिया।
विज्ञापन

यीडा के अधिकारियों का कहना है कि आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेंटर का विकास होना है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कराया गया था। यह काम गुरुग्राम की ट्रैक्टेबेल इंजीनियरिंग ने किया। अब महायोजना तैयार करने का काम भी इसी कंपनी को सौंप दिया गया। प्रजेंटेशन के समय सीईओ ने बताया कि इस महायोजना में ताज ट्रैपेजियम जोन में लागू पर्यावरण नियमों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य प्रस्तावित किए जाएंगे। इसमें परिवहन और कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास पर्यावरण और पारिस्थितिकी, सामाजिक अवसंरचना और पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पूरे क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक ढ़ांचा प्रदान करेगा। एक कार्यशाला का आयोजन भी आगरा में आगरा अर्बन सेंटर परियोजना पर रहा। इसमें यीडा के एसीईओ नागेन्द्र प्रताप, कपिल सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र कुमार भाटिया भी मौजूद रहे। स्टेकहोल्डर्स के सुझाव को भी महायोजना में शामिल करने के लिए सीईओ ने कंपनी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें