फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार टकराने पर हुआ झगड़ा, चालक को उतारकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार टकराने पर हुआ झगड़ा, चालक को उतारकर पीटा
विज्ञापन

सेक्टर-73 सर्फाबाद की घटना, प्राथमिकी दर्ज कर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रोडरेज की घटना सामने आई है। यहां पर दो कारों में टक्कर हो गई। स्विफ्ट कार सवार युवकों पर अर्टिगा कार चालक को उतारकर पीटने और शीशे तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्फाबाद गांव निवासी दीपेश अर्टिगा चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे वह गांव से ही अपनी कार लेकर गुजर रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे अर्टिगा पर निशान पड़ गए। दीपेश ने इसका विरोध किया, तो स्विफ्ट कार से जगवीर और अक्षय नाम के दो युवक नीचे उतरे। आरोप है कि इन लोगों ने दीपेश के साथ बहस शुरू कर दी और अर्टिगा के टायरों की हवा निकाल दी। दीपेश ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अर्टिगा के शीशे तोड़ दिए और दीपेश को नीचे उताकर पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपेश की तहरीर के आधार पर जगवीर और अक्षय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें