फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैसा जमा नहीं किया तो निरस्त होंगे आवंटन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा जमा नहीं किया तो निरस्त होंगे आवंटन, नोटिस जारी
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने अपने आवंटियों से बकाया वसूलने के लिए शुरू की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने अपने आवंटियों से बकाया वसूलने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यीडा की ओर से मंगलवार को 335 आवंटियों को मेल से नोटिस भेजकर 17 अगस्त तक बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है। राशि जमा नहीं कराने पर प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इससे पहले भी कई बार इस तरह के नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन आवंटियों ने इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

दरअसल, अपने बकाया धन को वसूलने के लिए यीडा ने कुछ दिन से अभियान चलाया हुआ है और इसके लिए एक अगस्त से ओटीएस योजना भी फिर से ला रहा है। यीडा के 335 ऐसे आवंटी हैं, जो आवासीय भूखंड योजना आरआरपीएस-1, 2, 3, 4, 5 और 6 के हैं। इन पर तीन हजार से लेकर 80 लाख रुपये तक का बकाया है। यमुना प्राधिकरण इन आवंटियों को कई बार नोटिस भेजकर बकाया चुकाने के लिए कह चुका है। लेकिन इस बार अंतिम मौका देते हुए ई-मेल, पत्र और मैसेज के माध्यम से सूचना दी जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इन आवंटियों को 17 अगस्त तक अंतिम मौका दिया गया है। अगर पैसा नहीं जमा किया तो आवंटन निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें