फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसायटी के दस्तावेज चोरी, धमकी और रंगदारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-अल्फा-2 स्थित गोल्फ विस्टा सोसायटी का मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 स्थित गोल्फ विस्टा सोसायटी में प्रबंधन समिति और कुछ सदस्यों के बीच विवाद हो गया। समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने छह सदस्यों के खिलाफ दस्तावेज चोरी, लेखा-जोखा में छेड़छाड़, धमकी और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सोसायटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के अनुसार, बीते कई दिनों से कुछ सदस्य मिलकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि चंद्रमान कटारिया, शैली इटामन, अनिल भाटिया, कमल कक्कड़, केपी गुप्ता और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर सोसायटी का एक फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया और उसमें प्रबंधन समिति के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाईं। इन लोगों ने सोसायटी ऑफिस में घुसकर दबाव बनाते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज और अकाउंट से जुड़े कागजात जबरन निकाल लिए। बाद में इनसे छेड़खानी करके सोसायटी के अन्य सदस्यों में भ्रम फैलाने और समिति की छवि खराब करने की कोशिश की गई। इन सदस्यों ने सोसायटी मैनेजर को धमकाकर कागजात अपने कब्जे में लिए और पूर्व में भी कई दस्तावेज गायब कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 से 2012 के बीच भी लगभग 6.50 लाख रुपये नकद और 30 से 40 लाख रुपये की राशि शैली इटामन और अनिल भाटिया द्वारा गबन किए जाने की शिकायतें पूर्व समितियों द्वारा की जा चुकी थीं। 31 अगस्त 2025 की शाम जब वह सोसायटी परिसर के बाहर टहल रहे थे, तभी चंद्रमान कटारिया, शैली इटामन, अनिल भाटिया, कमल कक्कड़, केपी गुप्ता और दो अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रोककर 20 लाख रुपये की मांग की। रंगदारी न देने पर सोसायटी से बाहर करने और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी ने किसी तरह जान बचाकर खुद को सुरक्षित किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें