फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गारमेंट्स कंपनी में दो माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में श्रमिकों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया (टीयूसीआई) ने अपर श्रमायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन के अनुसार, श्रमिकों को अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है। कुल बकाया राशि करीब 15,99,755 रुपये बताई गई है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, ईएसआई, पीएफ और बोनस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
श्रमिकों के मुताबिक, वेतन मांगने पर कंपनी प्रबंधन उन्हें ठेकेदार से संपर्क करने को कहता है। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि उसे मुख्य नियोक्ता से भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के बीच जिम्मेदारी को लेकर श्रमिकों का वेतन अटका हुआ है। टीयूसीआई ने श्रमिकों का बकाया वेतन दिलाने और उन्हें कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें