फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन कब्जाने का आरोप, चार दिनों से धरने पर किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जाने का आरोप लगा है। इसके विरोध में पीड़ित चार दिनों से खेतों में टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों का नेताओं से संबंध है। इस कारण उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश सिंह रावत ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर 30 किसानों की 50 बीघा जमीन है। चार दिन पहले उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर कुछ लोग तार लगाकर काम करा रहे थे। किसानों ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया और काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद से ही से ग्रामीण टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई साल पहले गांव के लोगों से करीब 30 बीघा पट्टे की जमीन खरीदी थी। जमीन के कागजात भी हैं। ग्रामीण के पास जमीन का कोई दस्तावेज नहीं है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें