फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनपुरा में गली निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्राम सुनपुरा में दयावती हॉस्पिटल वाली गली के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पर्यावरणविद प्रदीप डाहलिया ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को शिकायत देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार 2024 में गली निर्माण के लिए प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन आरोप है कि स्वीकृत कार्य किसी दूसरी गली में कराया जा रहा है। उन्होंने टेंडर, बजट, भुगतान और स्वीकृत स्थल से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जवाब लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें