ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेनो प्राधिकरण में अधिकारियों संग बैठक की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर नागर के साथ रही बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी अजय शर्मा और ओएसडी गिरीश कुमार झा मौजूद रहे। भूमि अधिग्रहण के बदले 64.7 फीसदी अतिरिक्त प्रतिकर, 10 प्रतिशत भूखंड और गांवों में विकास कार्य कराने समेत कई मुद्दे इसमें उठाए गए। संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने ऐच्छर, हल्दौना, गुर्जरपुर और कासना गांव के किसानों के प्रतिकर का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर प्रताप नागर, हरवीर सिंह, सतपाल नागर, विजय भाटी, अनिल नागर, सोविंदर चेची, भरत भाटी, यासीन, साबू, जगपाल, श्याम सिंह, विकास हल्दौना और हरिचंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।