फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामान्य के बजाय प्रीमियम पेट्रोल देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कुछ फ्यूल पंप पर नॉर्मल पेट्रोल खत्म होने का हवाला देकर प्रीमियम पेट्रोल बेचा जा रहा है। न चाहकर भी शहरवासियों को करीब 10 रुपये प्रति लीटर अधिक देकर प्रीमियम पेट्रोल लेना पड़ रहा है। हालांकि अधिकतर पंप पर दोनों तरह के पेट्रोल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इस बीच कुछ पंप संचालकों ने नॉर्मल पेट्रोल की सप्लाई बंद करके प्रीमियम की बिक्री बढ़ा दी। लाइन में लगे लोगों को मजबूरन प्रीमियम पेट्रोल भरवाना पड़ा। वाहन चालकों का आरोप है कि पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने नॉर्मल पेट्रोल खत्म होने का हवाला दिया। बताया कि होशियारपुर के पास स्थित पंप पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

मैं डिलीवरी बॉय हूं। दो दिन पहले होशियारपुर के पास पंप पर मुझे प्रीमियम पेट्रोल ही मिला। -अजय, सेक्टर-73

पंप पर नॉर्मल पेट्रोल देने के बजाय प्रीमियम पेट्रोल दिया जा रहा है जिसकी कीमत ज्यादा है। -मनोज सिंह, सेक्टर-37



पेट्रोल और डीजल की अभी किसी भी पंप पर कमी नहीं है। सभी पर पर्याप्त फ्यूल हैं। आपूर्ति भी लगातार हो रही है। कहीं ऐसी स्थिति तब बनी होगी जब स्टॉक खत्म हुआ होगा। -धर्मवीर चौधरी, महासचिव उप्र पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें