फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील हायनिश में फंड के दुरुपयोग का आरोप, निवासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्अ ​स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते निवासी ।  
विज्ञापन
निवासियों ने एओए के पदाधिकारियों पर महिलाओं से मारपीट के लगाए आरोप
विज्ञापन

कहा-पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी में मेंटेनेंस के नाम पर निवासियों से वसूली जाने वाली रकम के हिसाब को लेकर विवाद गहरा गया है। सोसाइटी के निवासियों ने एओए अध्यक्ष और कार्यकारिणी पर वित्तीय पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। निवासियों का दावा है कि फरवरी 2026 से अब तक सोसाइटी के आय-व्यय का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। निवासियों ने सोसाइटी परिसर में मार्च भी निकाला। वहीं आरोप है कि एओए के पदाधिकारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। वहीं सभी निवासी विरोध में बिसरख थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

निवासी राम मोहन और संजीव का कहना है कि सोसाइटी में 1312 फ्लैट हैं और हजारों लोग रहते हैं। रखरखाव और विकास के नाम पर निवासियों से करोड़ों रुपये एकत्र किए जाते हैं, लेकिन इस रकम को कहां और किन कार्यों पर खर्च किया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। निवासियों ने सवाल उठाया कि ठेकों, भुगतान, मरम्मत और अन्य खर्चों का ब्योरा सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है। निवासियों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के बैंक खातों की कराई जाए जांच
निवासियों ने एओए पदाधिकारियों पर फंड के कथित दुरुपयोग और मनमाने तरीके से फैसले लेने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि सोसाइटी के बैंक खातों, वित्तीय अभिलेखों और खर्चों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही प्रत्येक रुपये का हिसाब निवासियों के सामने रखा जाए। यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निवासियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। एओए अध्यक्ष को फोन किया गया। उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें