नोएडा। सेक्टर-105 के डी-ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में आरडब्ल्यूए ने निजी रियल एस्टेट कंपनी पर कब्जे का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने प्राधिकरण के सीईओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि ग्रीन बेल्ट में एसी कंटेनर रखकर कार्यालय बनाए गए हैं। पेड़ों को नुकसान पहुंचाने और पक्की सड़क बनाने का भी आरोप है। आरडब्ल्यूए ने कंटेनर हटाने, निर्माण रोकने और चारदीवारी दुरुस्त कराने की मांग की है। ब्यूरो