माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सलारपुर भंगेल व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में अधिकारियों से मुलाकात की। अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि इस दौरान पिछले कई महीनों से बदहाल पड़ी सोनार वाली गली को दुरुस्त करने की मांग की गई। उनका कहना है कि वहां करीब 30 से ज्यादा दुकानें हैं। लेकिन रोड खराब होने की वजह से काम काज ठप पड़ा है। उन्होंने जल्द रोड बनवाने और जल निकासी बेहतर करने की मांग की है।