फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ईवी, मदर डेयरी बूथ में सप्लाई

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी एवं निवासियों से अवैध वसूली का मामला उजागर।
विज्ञापन
ग्रीनआर्च सोसाइटी में एनपीसीएल की विजिलेंस टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

पांच अवैध सब-मीटर और दो इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी मिले
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी का मामला सामने आया। दावा है कि एनपीसीएल की विजिलेंस टीम को बुधवार को सोसाइटी परिसर में निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी से जुड़े कई सबूत मिले। एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि जांच में सामने आया कि कई महीने से सोसाइटी के बेसमेंट में अवैध मल्टीपल प्वाइंट सिस्टम लगा है। मौके पर इनमें पांच इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होते हुए मिले। पांच अवैध सब-मीटर भी मिले। इतना ही नहीं दो अवैध इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी पाए गए। उन्होंने बताया कि यहीं से मदर डेयरी बूथ को बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने निवासियों की शिकायत के बाद निरीक्षण किया। इस मामले में सोसाइटी की एओए को नोटिस भेजा जाएगा। इस संबंध में एओए अध्यक्ष से फोन और व्हॉट्सएप मैसेज के जरिये संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उधर सोसाइटी के करीब 10 निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कई बार सोसाइटी की एओए को इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीनआर्च सोसाइटी में बिजली चोरी एवं निवासियों से अवैध वसूली का मामला उजागर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें