नोएडा। सेक्टर-42 के जंगल में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। वह सदरपुर के गली नंबर-3 में किराये पर रहता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक विवाद के कारण परेशान था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि मृतक छोले भटूरे का ठेला लगाता था। उसकी शादी हो चुकी है और पारिवारिक विवाद ासे परेशान चल रहा था। ब्यूरो