दादरी। रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप 30 वर्षीय व्यक्ति नाले में गिर गया। पानी में दम घुटने से शख्स की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड के समीप 30 वर्षीय शिवम परिवार के साथ रहते थे। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। रविवार की शाम को शराब पीकर पेट्रोल पंप की पुलिया पर बैठ गए। अधिक नशा होने पर नाले में गिर गए। नाले में गिरने पर मुंह पानी में डूब गया। जिसके चलते उसकी नाले में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद