फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में मारपीट कर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। सुहेड़ी मोमदीपुर गांव निवासी एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते 3 युवकों पर मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी अनूप ने बताया कि उसने जनवरी में गांव के ही 3 युवकों को जमीन बेची थी। जमीन खरीदने वाले युवकों ने 30 लाख रुपये का बयाना दिया था। लेकिन तय समय पर बैनामा नही कराने पर उसने बयाने की रकम वापस कर जमीन बेचने से मना कर दिया था। अब तीनों फिर से उससे जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। जमीन बेचने से मना करने पर तीनों कई अन्य युवकों के साथ कई गाड़ियों में सवार होकर 4 अप्रैल को दोपहर के वक्त उसके घर आ धमके और पिता के साथ मारपीट की। साथ उसे भी हथियार के बल पर गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत लेकर घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें