नोएडा। सेक्टर-82 स्थित पॉकेट 7 में श्रीराम कथा के आठवें दिन रविवार को कथा व्यास स्वामी पंचमानंद महाराज ने भरत मिलाप का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भरत चित्रकूट में भगवान राम से मिलते हैं। भगवान राम उनको गले से लगा लेते हैं और पिता का वचन याद दिलाकर वापस अयोध्या भेज देते हैं। इस प्रसंग के साथ ही सीता हरण का प्रसंग भी सुनाया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा के नौवें दिन लंका दहन, रावण वध और राम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, अंगद सिंह तोमर, हरि शंकर सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो