फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रॉपर्टी के विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कस्बे में प्रॉपर्टी के विवाद में बेटा-बहू पर बुजुर्ग मां पर ईंट से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर बेटे आकाश और बहू रीता ने उनके साथ मारपीट करते हुए ईंट से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बेटा बहू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश, रीता, रोहताश और धीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें