ग्रेटर नोएडा। फरीदाबाद निवासी एक युवक ने ससुराल पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है। कासना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में वेदांशू के अनुसार वो दादरी के नरौली गांव में एक शादी में आया था। इसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के साले भूपेंद्र, योगेंद्र और जितेंद्र निवासी लड़पुरा उसे बहाने से अपने गांव लड़पुरा ले गए। वहां तीनों ने साजिश के तहत उसे घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इस दौरान भूपेंद्र ने किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। जिससे वह घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। ब्यूरो