फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसी रिपेयर दुकानदार के साथ मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद) । कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में एसी रिपेयर करने वाले दुकानदार के साथ गाली- गलौज कर मारपीट की गई। घटना की रिपोर्ट एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर म्यू-2 में दीपक शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह घोड़ी बछेड़ा गांव स्थित कटार सिंह मार्केट में एसी रिपेयर की दुकान करते हैं। 18 सितंबर को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी टेंट हाउस दुकानदार पंकज अज्ञात युवक के साथ दुकान पर पहुंचा और दीपक से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पंकज व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें