ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में वैवाहिक विवाद के मामले में ससुराल पक्ष पर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस को दी गई तहरीर में अंकित सप्पल निवासी आम्रपाली जोडियक नोएडा ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी लीना थापा को गुरुवार को फैमली डिस्प्यूट रिजोल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) चेरी काउंटी में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग करीब ढाई घंटे चली। अंकित का आरोप है कि काउंसलिंग के बाद जब वह करीब 3:30 बजे घर पहुंचे तो चौकी से आगे मंदिर के पास उनकी पत्नी लीना थापा, साला विक्की थापा निवासी ड्रीमलैंड क्रॉसिंग गाजियाबाद और ससुर विमल थापा ने रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो