फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले 30 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोएडा गौतमबुद्धनगर के प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2025 निर्धारित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण अथवा आवेदन नहीं किया है, वे जनपदीय राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इसके लिए वेबसाइट scvtup.in पर निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण करना होगा। इसके उपरांत अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों समेत संबंधित संस्थान में जाकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें