नोएडा। सोसाइटी में रेजिडेंट से मारपीट के मामले में चार सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसाइटी निवासी हर्ष आनंद ने मारपीट की शिकायत की है। आरोप है कि 18 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे के करीब किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। शोर सुनकर चार सिक्योरिटी गार्ड आए और गाली गलौज कर हर्ष आनंद को फ्लैट से बाहर खींच लिया। हर्ष ने जब पूरी घटना के बारे में बताना चाहा तो चारों सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ब्यूरो