फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरएमसी प्लांट के मैनेजर को कर्मचारियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 126 स्थित रायपुर खादर में आरएमसी प्लांट के मैनेजर को उसके कर्मचारियों ने हेलमेट से पीट-पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रायपुर स्थित आरएमसी प्लांट के मैनेजर विकास कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 4 अक्टूबर को कंपनी के प्लाट पर मौजूद थे। लंच के दौरान वह खाने के लिए बैठे तभी वहां काम करने वाले कर्मचारी गोपाल, सोहन, तोहिद समेत अन्य लोग पहुंचे और पीड़ित को हेलमेट से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें