नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता का आरोप है कि एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को अगवा करके ले गया। होटल में ले जाककर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। जब सोशल मीडिया से इसकी जानकारी घरवालों को हुई तब घरवालों ने युवक से संपर्क किया। आरोप है कि युवक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो