फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती को युवक कर रहा परेशान, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को एक युवक लगातार परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसको जबरन पकड़कर गलत हरकत करने का भी प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गांव के पास एक कॉलोनी में रहने वाले मुकुल को जानती है। मुकुल युवती को किसी भी लड़के से बात करने से मना करता है। युवती मंगलवार को स्टेलर पार्क गई थी। वहां पर मुकुल ने युवती का हाथ पकड़कर एक तरफ खींचकर ले जाने का प्रयास किया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें