नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने फेज-2 क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल छीन लिया। कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज के करछना में रहने वाले शिवाकांत पटेल ने नोएडा पुलिस से शिकायत की है कि वह नयागांव में रहते हैं और नोएडा की एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में काम करते हैं। वह चार सितंबर को ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो