फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक पर लोन के लिए जमा 50 लाख के गहने गबन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक पर लोन के लिए जमा 50 लाख की ज्वेलरी गबन करने का आरोप
विज्ञापन

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक व मुख्य प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लोन लेने के लिए एक शख्स ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 लाख कीमत की ज्वेलरी जमा की। पीड़ित ने बैंक का लोन चुका भी दिया। लेकिन लोन चुकाने के बाद अब उसे ज्वेलरी वापस नहीं मिल रही है। पीड़ित ने बैंक पर 50 लाख की ज्वेलरी गबन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली फेज-2 पुलिस ने बैंक की प्रबंधक व मुख्य प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-92 में रहने वाले विवेक पुष्कल ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सेक्टर-82 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में संपर्क किया। उन्होंने अक्टूबर 2024 में एसबीआई बैंक में गोल्ड लोन के लिए अपना 50 लाख 64 हजार 300 रुपये का गोल्ड दिया था। इसके बदले में उन्हें 36 लाख रुपये का लोन दिया गया था। आरोप है कि लोन देने के लिए कुछ दिनों के बाद बैंक ने कुछ इमरजेंसी बताकर उनसे लोन की रकम वापस करा लिया। बैंक की तरफ से कहा गया कि कुछ दिन में फिर से लोन कर दिया जाएगा। बड़ा बैंक होने के कारण उन्हें विश्वास कर लिया। पेमेंट करने के बाद जब उन्होंने दोबारा लोन को जारी करने के लिए कहा तो उन्होंने कुछ दिन का समय मांगा। इसके बाद भी कुछ नहीं होने पर उन्होंने अपना गोल्ड वापस मांगा तो उन्हें वह भी नहीं दिया गया। इस मामले में बैंक की मैनेजर रविंद्र कौर और चीफ मैनेजर प्रीति रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें